एक सैंक्चुअरी में एक शख्स एक चीता से मिला। करीब एक साल बाद उसी चीता से वह दोबारा मिला तो दोनों का रीयूनियन दिखने लायक था।
चीता किसी बिल्ली के बच्चे की तरह उससे लिपटने लगा और दोनों आपस में खेलने लगे। इस चीता का नाम गैबरियल है और उसके साथ अनोखे तरह रहने वाला शख्स है डोल्फ वोल्कर। घटना साउथ अफ्रीका की है। इतने बड़े रिस्क के बावजूद रहते हैं साथ...
हालांकि, चीता के चूमने की वजह से वोल्कर के स्किन पर एक इंफेक्शन हो गया। लेकिन दोनों के बीच रिश्ते में कोई मुश्किल नहीं आई। वोल्कर चीता को अपने हाथों से खाना भी खिलाता है।
वोल्कर कहते हैं, 'इस चीता को इंसानों ने ही पाला है। मैं इसका ट्रस्ट जीतने में सफल रहा हूं। हालांकि, चूंकि यह जंगली जानवर है, इसलिए कुछ रिस्क हमेशा बना रहता है।
इससे जुड़ी वीडियो और फोटोज सोशल साइट पर काफी शेयर की जा रही है। वोल्कर का यह भी कहना है कि यह चीता उन्हें प्यार करता है। एक फोटो में रात में वोल्कर के बिस्तर पर ही चीता को दिखाया गया है।

No comments:
Post a Comment