Latest News

Thursday, 14 July 2016

डाइविंग का कोई एक्सपीरियंस नहीं था, फिर भी 88 फीट ऊंचे पहाड़ से यूं लगा दी छलांग...

loading...

जिस पहाड़ से नीचे देखने पर हमें चक्कर आने लगते हैं ऐसे 88 फीट ऊंचे पहाड़ से इस ऑस्ट्रेलियन महिला ने छलांग लगा दी। 


दरअसल, 24 साल की रिहानान इफलैंड ने रेड बुल क्लिफ डाइविंग कॉम्पटिशन में यह अनोखा कारनामा किया है। उन्होंने यह ऊंची डाइव लगाकर कॉम्पिटिशन जीत लिया है। यह कॉम्पिटिशन पुर्तगाल क्लिफ पर हुआ था।


सबसे बड़ी बात  तो यह है कि इसने  पहली  बार डाइव लगाई थी। रिहानान को इसके पहले डाइविंग का कोई एक्सपीरियंस नहीं था। 

जरा सी चूक से उनकी जान भी जा सकती थी। लेकिन उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ यह डाइव लगाई और जीत गईं। इसके बाद जीतने का जश्न भी मनाया गया। 

उन्होंने यह डाइव माउंटेन से साओ मिगुअल आइसलैंड की तरफ लगाई थी। इस कॉम्पिटिशन में ब्रिटेन के गेरी हंट भी थे जिन्होंने पुरूषों की ओर से 88 फीट की डाइव लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया। पहाड़ पर इस रोमांचक गेम को देखने के लिए कई लोग आए थे। वेसे तो एक्सीडेंट से बचने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

No comments:

Post a Comment