Latest News

Tuesday, 12 July 2016

जाकिर नाइक का सिर काटकर लाने वाले को मिलेगा 50 लाख का ईनाम : साध्वी प्राची

loading...
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए आतंकी हमले के बाद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को लेकर बहस छिड़ गई है। जाकिर नाइक के भाषणों से प्रेरित होकर आतंकी बनने की चर्चा के बाद सरकार उनके भाषणों की जाँच में जुटी हुई है। और इसी बीच विश्व हिंदू परिषद(VHP) की नेता साध्वी प्राची ने भी उनपर निशाना साधा है।

sadhvi-prachi-attack-on-zakir-naik-news-in-hindi

साध्वी प्राची ने ऐलान किया है कि जो कोई भी सऊदी अरब जाकर जाकिर नाइक का सिर काट कर लाएगा, उसे 50 लाख का इनाम दिया जाएगा। साध्वी प्राची ने कहा है कि जाकिर नाइक हिंदुस्तान का सबसे बड़ा दुश्मन है। 

वह धर्मगुरु बनकर आतंकवाद की पौध तैयार कर रहा है। इन मुस्लिम धर्मगुरुओं की, सबकी जांच होनी चाहिए। आज ये कठघरे में खड़े हैं। आज फतवा जारी क्यों नहीं कर रहे? और मैं निवेदन करना चाहती हूं कि सऊदी अरब कोई भी व्यक्ति जाकर के, इसकी (जाकिर नाइक) गर्दन काटकर के लाए। हिंदुस्तान के सबसे बड़े पेड़ पर लटकाए तो मैं उसको इनाम दूंगी, आकर के 50 लाख रुपये लेकर जाए।

आपको बता दें कि हाल ही जाकिर नाइक तब चर्चा में आए जब ढाका के राजनयिक इलाके गुलशनमें स्थित एक स्पेनिश रेस्तरां में एक जुलाई को हुए आतंकवादी हमले के सात हमलावरों में से दो इस्लामिक प्रचारक नाइक के भाषणों से प्रेरित थे। इस हमले में 18 विदेशी नागरिकों और दो पुलिसकर्मियों सहित 22 लोग मारे गए थे।

इस घटना के बाद जाकिर नाइक खुफिया एजेंसियों के निशाने पर हैं। भारत में भी उनके भाषणों की जांच करवाई जा रही है। और साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी नाइक भाषणों की जांच के आदेश देते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

फिलहाल जाकिर नाइक सऊदी अरब में है। और 14 जुलाई को स्काइप के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे विवाद पर अपनी बात रख सकते हैं।

No comments:

Post a Comment